गुरुग्राम, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले में बुधवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले और दो मरीजों की मौत हुई। राहत की खबर रही कि 22 मरीज स्वस्थ हुए। गुरुग्राम जिले में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा की गई 16,15,427 लोगों की कोरोना जांच में अभी तक 1,80,615 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें 1,79,555 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुग्राम में अभी तक 889 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने बुधवार को 952 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच किट से जांच की और 3204 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। बृहस्पतिवार को 4156 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आएगी।अब कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 171 रह गई है। इसमें 158 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














