नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सरोजिनी नगर मार्केट में एनडीएमसी द्वारा अधिकृत सिर्फ 92 स्टॉल ही लगाने की इजाजत मिलेगी। परिषद ने अवैध तरीके से रेहड़ी-पटरी कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। दिल्ली में अनलॉक की घोषणा के बाद से ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इसमें रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के यहां लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। इसके चलते सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना मुश्किल होता जा रहा है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने सरोजिनी नगर मार्केट में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अवैध रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। यहां पर 92 स्टॉल हैं जो कि एनडीएमसी द्वारा पंजीकृत हैं। मार्केट में सैकड़ों दुकानदार कारोबार करते हैं। एनडीएमसी ने अपने आदेश में कहा है कि यहां पर सिर्फ इन 92 स्टॉल को ही सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कारोबार की इजाजत होगी। अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की रोजाना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। परिषद ने स्थायी दुकानदारों और मार्केट एसोसिएशन को भी सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















