रायपुर, मध्य प्रदेश, नगर संवाददाता: रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चैक पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 112 की टीम ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर के भारत माता चैक में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर डायल 112 के सिपाही आ गए और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सुरक्षा गार्ड का काम करता है। रायपुर जिला में लगे लॉकडाउन के बाद सड़के अब एक ही लेन में चल रही हैं और लोग उसी में आना जाना कर रहे हैं। इसकी वजह से हादसे की आशंकाएं बढ़ती जा रही है। फिलहाल सिविल लाइन ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















