बेतिया, बिहार, नगर संवाददाता: बैरिया बैजुआ के छेदारी भगत के टोला मे आज लगी आग मे डेढ दर्जन घर राख हो गई है।आग लगने को सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार घटना स्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के बाद दियारे के इस गांव मे अफरा तफरी मच गया। ग्रामीण अरूण यादव ने बताया कि वार्ड 12 छेदारी भगत के टोला मे सुरेन्द्र यादव के घर मे आग पकड लिया।खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी मे पकड लिया। तेज पछिया हवा इस आग की लपटे को और तेज कर दी। लोग सब कुछ छोड़ जान बचाते हुए घर से बाहर निकल कर खुली जगह मे पहुंच गए। लोग पंपसेट लगाकर आग पर काबू करने मे जुट गये। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पलभर मे बलिराम यादव , दीपेन्द्र यादव , दीपक ,हरिकीशुन ठाकुर समेत डेढ दर्ज घरों को राख की ढेर मे तब्दील कर दिया। लाखो रूपये की बर्बादी हुई है। उस कतार मे जितनी झोपड़ी थी , सबको जलाकर खाक कर दिया।इस दौरान बकरियां भी जलकर मर गई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारी के साथ स्वयं वहां पहुंच गये है।सभी पीड़ित परिवार को शीघ्र अनुग्रह सहायता राशि दी जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















