गया, बिहार, नगर संवाददाता: राज्य के प्रायः सभी कारागार में गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रतिबंधित मोबाइल और अन्य सामग्री की बरामदगी के लिए त्रिदिवसीय आपरेशन क्लीन संचालित हुआ। जिसमें 88 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। त्रिदिवसीय आपरेशन क्लीन को बुधवार से शुक्रवार के बीच चलाया गया। गृह सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार त्रिदिवसीय आपरेशन क्लीन का संचालन पूरी तरह से संबंधित जेलों के अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि अधीक्षकों से कहा गया था कि वें अपने स्तर पर जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को आपरेशन क्लीन को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारी सौंपे।गृह सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार जेल प्रशासन ने अपने संसाधन के बल पर तीन दिन के अंदर 88 मोबाइल फोन बरामद कर प्रशंसनीय कार्य किया है। गृह सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वाधिक बरामदगी हाजीपुर कारागार से हुई है। जहां से 11 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं,आरा में 06, बेऊर केंद्रीय कारागार में 04 सहित अन्य जेलों से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल में अधीक्षक संवर्ग के अधिकारी को ही जेल परिसर में मोबाइल फोन रखने का आदेश है। उन्होंने बताया कि इस संबध में संबंधित जेल प्रशासन के द्वारा स्थानीय पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद स्पष्ट होगा कि किसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















