सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म मामले में शामिल आरोपी रोहित पुत्र गणेश निवासी कुसवाह मनोहरी जिला इलाहाबाद यूपी को गिरफतार किया है।
जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि रोहित पुत्र गणेश निवासी कुसवाह मनोहरी जिला इलाहाबाद यूपी ने मेरी नाबालिग लडकी का अपहरण कर दुष्कर्म किया है। इस घटना का उक्त व्यक्ति के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान पुलिस महिला ने पीड़िता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे शामिल आरोपी रोहित पुत्र गणेश निवासी कुसवाह मनोहरी जिला इलाहाबाद यूपी को गिरफतार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।














