नवादा, नगर संवाददाता: जिले के गोविंदपुर थाने के बकसोती पेट्रोल पंप कर्मी अजय यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी दुलार यादव के घर गुरुवार की दोपहर गोविंदपुर पुलिस व स्वाट के जवानों ने छापेमारी की। जिसमें उसके घर से दो पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस, हत्याकांड में प्रयुक्त दो तलवार, गड़ासा आदि बरामद किया गया। पत्नी पुत्र सहित चार परिजनों को पुलिस उठा कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की रात्रि अजय यादव को बकसोती बाजार में बुलाकर अपहरण के बाद गला रेत कर हत्या किए जाने के बाद लाश सकरी नदी में फेंक दी गई थी ।गुरुवार की सुबह लाश पहचान के बाद मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर उनसे बात हुई ।बुलाकर अपहरण करने वाले बकसोती बाजार के सनीचर यादव की गिरफ्तारी के बाद हत्या का राज खुला ।जिसमें उसने स्वीकार किया कि इस हत्याकांड का अभ्युक्त तो महेशपुर निवासी दुलार यादव है। जो फरार हो गया है । हत्याकांड में शामिल अरविंद यादव उर्फ साधु तथा प्रवेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसमें नागरिकों ने आक्रोश में अरविंद यादव को पुलिस से छुड़ाकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।थानेदार ने ही बताया कि फरार अपराधी दुलार यादव के घर से बरामद अग्नियास्त्र का जिम्मेदार उनकी पत्नी शोभा देवी सहित चार लोगों को माना गया। जिन्हें उठाकर थाना लाया गया है। इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है ।शीघ्र ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















