छपरा, बिहार, नगर संवाददाता: जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरूवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गये। अगलगी से हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर स्वाहा हो गयी। भगवानपुर गांव निवासी मुंद्रिका राय के घर के पास से बिजली के खंभे से बिजली से आग की चिंगारी गिरी। देखते ही देखते एक घर से चार घर तक पलानीनुमा घर मे आग पकड़ी और खाने पीने से लेकर ओढ़ना बिछावन सहित दो हजार रुपया नकद जलकर नष्ट हो गया। इस घटना के बाद जिला पार्षद प्रतिनिधि मनीष दुबे ने अग्नि पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 4 हजार रुपये से सहायता की। राजस्व कर्मचारी को भी घटना की सूचना दी गई । कर्मचारी ने वस्तु स्थिति की जांच कर रिपोर्ट सी ओ को भेजा है और सीओ ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















