जयपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: पुलिस मुख्यालय की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी काईम ब्रांच) ने चित्तौडगढ जिले के बेगूं थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए कार की डेशबोर्ड में छिपा कर ले जाई जा रही एक साढे पांच किलो अफीम को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) रवि प्रकाश बताया कि सीआईडी (काईम ब्रांच)) की टीम ने जिला चितौड़गढ में कार्रवाई करते हुए कोटा-चित्तौड़गढ़ फोर-लेन हाइवे पर आरोली टोल नाका पर एक संदिग्ध कार से साढ़े 5 किलों अफीम बरामद मोहन लाल मीणा (33) निवासी गांव उमरथाना कवाई, जिला बारां और रामचन्द्र मीणा (27) निवासी ग्राम रामनिवास पोस्ट मूंडला अटरू जिला बारां को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने कार के डैशबोर्ड मे यह अफीम छिपा कर रखी हुई थी। आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के सम्पर्कों एवं पूर्व अपराध के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्यालय की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी काईम ब्रांच) ने विगत 3 माह में 50 किलो से अधिक अफीम व 200 किलो से अधिक अवैध गांजा पकड़ चुकी है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















