सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों अमित उर्फ मीतू पुत्र हवासिंह व मोहित उर्फ जोनी पुत्र जगदीश निवासी शाहपुर तुर्क जिला सोनीपत को गिरफतार किया है।
सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि उक्त अमित, मोहित व सुमित पुत्र हवासिंह निवासी शाहपुर तुर्क ने मेरी नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
अनुसंधान पुलिस ने पीड़िता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाए। बाद में महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे शामिल उक्त आरोपियों अमित व मोहित को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।














