कैथल, नगर संवाददाता: सीआईए-1 तथा सीआईए-टू पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जिनके कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतुस बरामद हुए। दोनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई धर्म सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान गांव फरल क्षेत्र में पहुंची। वहां पहले से मौजूद सीआईए-1 पुलिस के एसआई राजेंद्र सिंह की सुचना पर पुलिस द्वारा महाराणा चैक फरल के पास छापामारी करते हुए संदिग्ध ओमपाल निवासी फरल को काबु कर लिया गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध लोडिड देशी पिस्तौल बरामद हुआ। एक अन्य मामले में सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में एचसी नरेश कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बाता क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सुत्रों से गुप्त जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा एनएच 152 पर पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद चैशाला साईड से पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे सतर्क पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान राहुल निवासी बाता के रुप में हुई। जांच के दौरान उसके कब्जे में पिठ्ठू बैग अंदर से एक देशी कट्टा 12 बोर तथा 2 जिंदा कारतुस बरामद हुए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














