कैथल, नगर संवाददाता: 19वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 में शॉटपुट खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड और डिस्कस थ्रो में ब्रांज मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ी दीपक राविश का गांव सिसला में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों की माला व रंग लगाकर भव्य स्वागत किया। खिलाड़ी दीपक राविश ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हूं और बैंगलुरु में 24 से 27 मार्च तक आयोतिक हुई 19वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 प्रतियोगिता में गोल्ड व ब्रांज पदक जीता है। इस उपलब्धि का श्रेय दीपक ने अपने कोच सतनाम सिंह और परिजनों को दिया है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खेल कोटे में जनवरी 2021 में लिपिक पद पर नियुक्ति की है और 7 साल से एथलेटिक्स में भाग ले रहे है। राष्ट्रीय व राज्यस्तरीश् प्रतियोगिता में 14-14 मैडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है। ग्रामीणों ने दीपक राविश की इस उपलब्धि पर परिजनों को बधाई दी।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...














