कैथल, नगर संवाददाता: वन विभाग मजदूर यूनियन कैथल का अनिश्चिकालीन धरना मंडल कार्यालय पर 48वें दिन भी जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विजय शर्मा ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव नरेश शर्मा ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि वन मंडल अधिकारी द्वारा आज तक एक भी मांग लागू नहीं की गई, जब भी वन मंडल अधिकारी से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि सभी मांग लागू कर दी जाएगी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई भी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। एस.के.एस. व सीटू कैथल ने फैसला लिया है कि अगर जल्द ही वन मंडल अधिकारी द्वारा फैसला नहीं किया गया तो वन मजदूरों के आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपप्रधान सुभाष बलबेहड़ा, सत्यवान माजरा, प्रवीण कुमार, जिला कमेटी सदस्य हरिराम चैहान आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














