गुरुग्राम, हरियाणा, नगर संवाददाता: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा चैक के नजदीक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात एक कार पहुंची। दूसरी लाइन में कंटेनर खड़ा था। इससे सेल्समैन को कार ठीक से नहीं दिख रही थी। इसका फायदा उठाते हुए कार चालक ने खुद टंकी फुल कर ली। सेल्समैन के नजदीक पहुंचने से पहले ही वह कार लेकर फरार हो गया। इस चक्कर में मशीन का पाइप भी टूट गया। इससे काफी मात्रा में पेट्रोल बाहर निकल गया। काफी मशक्कत के बाद मशीन को बंद किया गया। सेल्समैन रामकिशन की शिकायत पर बार गुर्जर चैकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में युवक खुद कार में पेट्रोल भरता दिख रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














