गुरुग्राम, हरियाणा, नगर संवाददाता: हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर सेक्टर चार सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार के दिन भी कक्षाएं लगाई गई हैं। स्कूल की प्रिसिपल सुमन शर्मा ने बताया कि पांच अप्रैल से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हैं। ऐसे में अध्यापन का कार्य प्रभावित होगा। इसलिए अवकाश के दिन भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं ताकि पाठ्यक्रम की दोहराई कराई जा सके। उनका कहना है कि अब विद्यार्थियों के पास तैयारी के लिए काफी कम समय बचा हुआ है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को कहा जा रहा है कि वह समय का सदुपयोग करें। कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें। विद्यार्थियों को रोजाना योग करने की सलाह भी दी जा रही है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। ऐसे में स्कूल शिक्षक व विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं। स्कूल भी अपने स्तर पर विभिन्न योजनाएं बनाकर पढ़ाई करा रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














