फरीदाबाद, हरियाणा, नगर संवाददाता: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर को एक और राहत मिलने जा रही है। अभी तक विभिन्न सड़कों पर लगाई गई करीब 1200 स्ट्रीट लाइटों का संचालन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह इसकी शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद सेंटर से ही लाइटें आन-आफ होंगी। कौन सी लाइट खराब है, इस बारे में भी सेंटर में पता लग जाएगा। दूसरे चरण में पूरे शहर की 50 हजार लाइटों का संचालन सेंटर से किया जाएगा। इसके बाद शहर की सड़कों पर कहीं भी अंधेरा नहीं रहेगा। खराब लाइट को तुरंत ठीक या बदल दिया जाएगा। अभी खराब हैं काफी लाइटें नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 50 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इनमे से काफी खराब रहती हैं। इस वजह से सड़कों पर अंधेरा रहता है। कई बार तो लाइटें दिनभर जलती रहती हैं। इससे बिजली का बिल अधिक आता है। इन लाइटों के संचालन अब स्मार्ट सिटी अपने हाथ में लेगी। स्मार्ट सिटी का सेक्टर 20ए में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है, जहां पर पूरे शहर के अंदर लगे ट्रैफिक सिग्नल को कंट्रोल किया जाता है। यहीं से लाइटों को भी जोड़ने का प्लान है। बदले जा रहे हैं पोल स्मार्ट सिटी के तहत स्ट्रीट लाइटों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। पोल व केबल को बदलकर इनके स्थान पर नए पोल और केबल लगाई जा रही है। हर जगह एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं ताकि बिजली की कम खपत हो सके। हमें पूरी उम्मीद है कि अगले सप्ताह इन लाइटों का संचालन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को राहत मिल जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














