रायपुर, मध्यप्रदेश, नगर संवाददाता: मध्यप्रदेश की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बकरकट्ठा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सड़क पर लगाए गए पांच और 15 किलो के दो बम पुलिस ने गुरुवार को बरामद किए हैं। दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है। दोनों बम नक्सल विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। बम मिलने के बाद इलाके में नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया गया है। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण कुमार ने बताया कि पांच और 15 किलो के दो बमों को निष्क्रिय करने के बाद नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकरकट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीबेहरा, मरकाटोला और लमराजंगल को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर दोनों बम नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी (नक्सल विरोधी टीम) को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन में लगाया गया था, जिसे नक्सल विरोधी अभियान पर निकली आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की टीम ने सर्चिंग के दौरान बरामद किया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने बताया कि सर्चिंग पर निकली नक्सल विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने ये दोनों बम लगाए थे। बम निरोधक दस्ते ने जमीन में गाड़कर रखे गए दोनों बम को बाहर निकाला और उसे नष्ट कर दिया। बम मिलने के बाद इलाके में नक्सलियों की तलाशी में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















