ईदगाह से चुराई चोरी की बाईक सहित आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने चोरी की बाईक सहित आरोपी गुलजार उर्फ गुल्लू पुत्र नूरा निवासी प्रगति नगर शहर सोनीपत को गिरफतार किया है। सोनीपत की गोहाना रोड़ पुलिस को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि एक युवक चोरी की बजाज सिटी मोटर साईकिल एचआर-10एच-9004 को लेकर इधर से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगा दी। कुछ समय उपरान्त एक युवक को उक्त मोटर साईकिल पर आता देख रूकने का इशारा किया। जिसके रूकने पर मोटर साईकिल के कागजात दिखाने को कहा तो वह इसका कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान गुलजार उर्फ गुल्लू पुत्र नूरा निवासी प्रगति नगर शहर सोनीपत के रूप में दी।
गिरफतार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस मोटर साईकिल को इदगाह कालोनी स्थित मदरसा के नजदीक से चोरी करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here