सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की महिला आरोपी रीना पत्नी शमशेर निवासी सोरखी हाल गौतमनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। गोहाना की देवीपुरा पुलिस को गांव ठसका रोड़ गोहाना में उक्त महिला रीना संदिग्ध अवस्था में घुमती हुई दिखाई दी। जिसको नियमानुसार काबू करके पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर इसके कब्जा से अवैध गांजा पत्ती मिली। जिसका बाद में वजन करने पर 270 ग्राम मिला। गिरफतार महिला आरोपी के विरूद्ध थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज किया गया। गिरफतार महिला आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस अवैध गांजा पत्ती को राह चलते व्यक्ति से 1500 रूपये में लेकर आई थी और यहा खुदरा भाव में बेचकर मुनाफा कमाना था। गिरफतार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...














