नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले में स्थित तिलक नगर में एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति की मौत के बाद रविवार को बड़ी संख्या में नाइजीरियन इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी के अनुसार, तिलक नगर के कृष्णापुरी इलाके में एक नाइजीरियन की मौत के बाद उसके साथ के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल स्थानीय लोगों से नाइजीरियन का झगड़ा हुआ और चोट लगने के बाद उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस द्वारा डंडे मारने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस इस बात से साफ इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार, बीती रात लियोन्हंड लियानी (43) नाम के नाईजीरियन को डीडीयू में मृत लाया गया, जिसके बाद उसके साथी पुलिस पर लाठी मारने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। मृत नाइजीरियन का शव डीडीयू में रखा गया है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















