नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शादी और अन्य समारोहों के लिए हॉल की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत की अनुमति दी है। जिसमें 100 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर आयोजन स्थल के आकार को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगा रखी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना के मद्देनजर दिल्ली वालों से होली का त्योहार सार्वजनिक स्थल पर नहीं मनाने की अपील की है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने अंतिम संस्कार से संबंधित आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को अनुमति होगी। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग के लिए प्रावधान और हैंड वाश या सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिनों से 1500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर मौत का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना फरवरी आखिरी सप्ताह से लगातार हर दिन बढ़ता जा रहा है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















