फतेहाबाद, नगर संवाददाता: चैधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के चैथे दिन की शुरुआत छात्राओं ने पौधारोपण के साथ की। स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय में पौधे लगाए। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने गांव के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 3 में सफाई अभियान चलाया। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. वीना बिश्नोई ने स्वयं सेविकाओं के कार्य की प्रशंसा की। कैंप के दौरान स्वयं सेविकाओं को रेडक्रॉॅस सोसायटी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा व नर्सिंग ट्रेनिंग दी गई। महामारी के इस दौर में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने स्लम एरिया में रह रहे लोगों को स्वच्छता की अहमियत बतलाई। इस बस्ती में बसे हुए लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए विद्यालयों में भेजने हेतु प्रेरित किया। इन बस्तियों में छात्राओं में उत्साह पूर्वक श्रमदान किया और छात्राओं का यह श्रमदान मानवता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। छात्राओं ने गांव में सडक सुरक्षा रैली भी निकाली। इस रैली को प्राचार्या वीना बिश्नोई ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के द्वारा यातायात के नियमों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। दुपहिया व दोपहिया वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतू प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी गगनदीप कौर और सरोज नेहरा उपस्थित रहीं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














