नोएडा, नगर संवाददाता: परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से बीते दिनों चलाए गए जांच अभियान में 90 निजी बसें बंद की गईं जबकि 135 बस के चालान किए गए। गुरुवार को विभाग की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। शासन के आदेश पर यह अभियान चलाया गया था। एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने बताया कि 13 से 22 मार्च तक अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया गया था। इसमें डीएनडी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और ग्रेटर नोएडा के परी चैक पर निजी बस की जांच की गई। परमिट शर्त का उल्लंघन करते दौड़ने वाली निजी बस के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें बिना कागजात बस चलाने, जहां तहां बस रोककर सवारी उतारने और बैठाने व परमिट संबंधी अन्य नियमों के उल्लंघन के कारण बस को जब्त और चालान किया गया। इनमें दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, बिहार, गोरखरपुर, फैजाबाद समेत अन्य स्थानों पर चलने वाली बसें शामिल थीं। जब्त की गई ज्यादातर बसें गंतव्य स्थानों से लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बिना रोड टैक्स जमा किए दौड़ रहे व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। सेक्टर-58 और 71 में चलाए गए इस अभियान में चार वाहन जब्त किए गए जबकि आठ वाहनों के चालान किए गए। जब्त किए गए वाहनों का करीब दो साल का रोड टैक्स नहीं जमा था। वाहनों को सेक्टर-62 डी पार्क के पास स्थित खाली मैदान में खड़ा कराया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















