गुरुग्राम, नगर संवाददाता: लक्ष्मण विहार इलाके में एक अधिवक्ता ने अपने भाई के ससुर एवं साले पर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत है कि बुधवार को अधिवक्ता के छोटे भाई की अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर उन्होंने भाई के ससुर को फोन करके कहा कि आकर समझा दो। इसके बाद अधिवक्ता बहादुरगढ़ चले गए थे। वहां से लौटे तो देखा कि उनके भाई के साथ उसके ससुर व साला मारपीट कर रहे थे। मना करने पर दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। जब उनकी मां सामने आई तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों ने झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, अधिवक्ता के भाई की पत्नी ने अपने पति एवं जेठ के खिलाफ शिकायत दी है कि दोनों ने उनके पिता एवं भाई के साथ मारपीट की। दोनों शिकायतों के आधार पर सेक्टर-चार पुलिस चैकी ने अलग-अलग मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














