गुरुग्राम, नगर संवाददाता: सड़कों पर बेलगाम वाहनों का आतंक कम होने का नाम नहीं। बुधवार शाम भी मानेसर इलाके में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान फरीदाबाद के नगला एन्क्लेव पार्ट-दो निवासी सुरेंद्र नंदन के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में विकास नगर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई। आरोपित ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले गौरव कुमार एवं सुरेंद्र नंदन किसी काम से अपनी बाइक से बावल जा रहे थे। बाइक गौरव चला रहे थे। मानेसर में एनएसजी ट्रेनिग सेंटर के नजदीक पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर गए। गौरव के पैर में चोट लगी जबकि सुरेंद्र के सिर में काफी चोट लगी थी। बता दें कि जिले में प्रतिदिन दो से तीन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस साल जहां अब तक 70 से अधिक लोग हादसों में मौत के शिकार हो चुके वहीं लगभग 150 लोग घायल हो चुके हैं। अधिकतर हादसे ट्रक, डंपर एवं कैंटर की वजह से होते हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर ही पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














