बेंगलुरु, नगर संवाददाता: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई है और उन्होंने इस महामारी पर रोक लगाने में लोगों का सहयोग मांगा। सुधाकर ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत में हैं। चलिए इस पर काबू पाने में सभी हाथ मिलाए क्योंकि अगले तीन महीने हमारे लिए अहम हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 की स्थिति और उठाए जाने वाले कदमों के बारे में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कोरोना वायरस पर तकनीकी सलाहकार समिति ने सरकार को यह कहते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो लोग परेशानी में आ जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या ये गतिविधियां चुनाव से जुड़ी हैं, इस पर सुधाकर ने कहा, ‘‘क्या कोई गतिविधि कोरोना वायरस से बचने का बहाना हो सकती है? क्या यह वीआईपी, राजनीतिक पार्टियों या धार्मिक सभाओं को बख्श देगा?’’ मंत्री ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत पर जोर दिया क्योंकि उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें भाग लेंगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














