भिवानी, हरियाणा, नगर संवाददाता: हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। कृषि मंत्री स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना सभी 90 हलकों में समान रूप से विकास कराने की है। उन्होंने कहा,’’कृषि कानूनों के बारे में किसानों व आमजन में दुष्प्रचार व भ्रांतियां फैलाने का प्रयास किया गया, लेकिन सच्चाई यह है कि आज किसान खुले तौर पर अपनी फसल बेचने के लिए आजाद है और किसानों को एमएसपी से अधिक भाव उनकी फसल के मिल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में एक मंडी बंद नहीं हुई है, बल्कि किसानों को अच्छे दाम पर अपनी फसल बेचने के विकल्प बने हैं, अनाज मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्तत नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














