नई दिल्ली, नगर संवाददाता: ज्योति नगर इलाके में एक युवक को बिजली चोरी की शिकायत करना भारी पड़ गया। पड़ोस में रहने वाले युवकों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गनीमत रही गोली युवक को नहीं लगी। पीड़ित सन्नी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने वारदात स्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सन्नी परिवार के साथ शक्ति गार्डन ज्योति नगर में रहते हैं। वह गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका घर दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर है, उनके घर के बराबर में शक्ति गार्डन है जो उत्तर प्रदेश की सीमा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कालोनी में रहने वाले ललीत और सुनील उनके घर पास लगे बिजली के खंभे से बिजली चोरी करते हैं। लोड अधिक होने के कारण बिजली के तारों में आग लग जाती है। उन्होंने पहले आरोपितों से बिजली चोरी के लिए मना किया, जब वह नहीं माने तो पीड़ित ने बिजली विभाग से उनकी शिकायत कर दी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी बंद करवा दी। लेकिन आरोपितों ने फिर से चोरी शुरू कर दी। किसी ने शुक्रवार को उनका तार काट दिया, उन्हें लगा कि सन्नी ने ही उनका तार काट दिया। शनिवार शाम को सन्नी अपने आफिस से घर लौट रहा था, रास्ते में दोनों आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया। पहले उसकी पिटाई कर दी और उसके बाद उसपर गोलियां चला दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















