कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: पुलिस द्वारा एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहीम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा शाम के समय खुराना रोड़ कैथल से एक स्टोरिया काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 1220 रुपए सट्टा राशि बरामद करके आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के हेडकांस्टेबल संजय कुमार तथा एचसी रणदीप सिंह की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर खुराना रोड कैथल खालसा स्कूल के नजदीक दबिश दी गई। जहां सार्वजनिक स्थान पर लाईट की रोशनी में सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी अशोक कुमार उर्फ जोखा निवासी नानकपुरी कालोनी कैथल को पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके द्वारा रंगे हाथों काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस द्वारा बोगस सट्टेबाज बनकर दाव पर लगाए गये 10 रुपए के नोट सहित कुल 1220 रुपए सट्टा राशि बरामद हुई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














