कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों की धरपकड के लिए एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहीम तहत शहर पुलिस द्वारा शाम के समय नाकाबंदी के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मारुती कार से कोल्ड ड्रिंक की 26 बोतलों से 65 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को आबकारी अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे 17 मार्च को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक शहर सबइंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में एएसआई विजय कुमार, सिपाही सोहन लाल तथा कांस्टेबल जसबीर सिंह की टीम द्वारा सायंकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत सीवन बाइपास नाका कैथल पर नाकाबंदी की गई। जहां से कुछ समय बाद सीवन साईड से आई एक मारुती कार नं. एचआर01जे-9651 को रुकवा कर चालक अमरीक सिंह निवासी डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान कैथल को काबु कर लिया गया। जांच के दौरान गाड़ी की डिग्गी अंदर एक प्लास्टिक कट्टे में रखी 26 कोल्ड ड्रिंक बोतलों से लगभग 65 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे शहर पुलिस के एचसी रणधीर सिंह द्वारा आबकारी अधिकारी अधिनियम तहत गिरफतार करके तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार जब्त कर ली गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














