कैथल, नगर संवाददाता: पुलिस अधीक्षक कैथल लोकेंद्र सिंह ने आज पुलिस लाईन कैथल स्थित वैक्सिनेशन सैंटर पर कोविड-19 वैक्सीन के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्हें पुलिस लाईन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन दी गई। इस दौरान जिला के अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए वैक्सीन की दूसरी डोज ली गई। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और इसे लगवाने में किसी भी प्रकार का संकोच या भय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान दिए बिना टीकाकरण के लिए नागरिक आगे आएं। पुलिस अधीक्षक ने कोरोनो वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे वर्करस के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भले ही टीकाकरण अभियान चल रहा है, फिर भी सावधानी अति आवश्यक है। पुलिस द्वारा नागरिकों को संक्रमण के खतरे बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनना चाहिए और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सबंधित विभागों द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों की अनुपालना करनी चाहिए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














