कैथल, नगर संवाददाता: पंजाबी सेवा सदन ने सदन परिसर में भव्य ढंग से स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख समाजसेवी सुधीर मेहता ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता नगर परिषद के उपप्रधान डॉ. पवन थरेजा ने की। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सदन के महासचिव सन्दीप मलिक ने संस्था के कार्यों का ब्यौरा दिया व कार्यक्रम में पहुंचे सदस्यों व मेहमानों का स्वागत किया। गायक कमल थापा ने पुरानी फिल्मों के गाने गाकर लोगों को 1970 की याद दिलवा दी। कार्यक्रम में आये मेहमानों व सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पंजाबी सेवा सदन के प्रधान ने कहा कि संस्था द्वारा लगाया गया पौधा आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। इसकी छाया का आनंद हर जाति वर्ग के लोग ले रहे हैं। पंजाबी सेवा सदन एक ऐसा नाम बन चुका है जिसकी ख्याति कैथल शहर ही नहीं देश विदेश में भी फैल चुकी है। मुख्य अतिथि सुधीर मेहता ने पंजाबी सेवा सदन द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संस्था के प्रधान व सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे जंहा आपसी भाईचारा मजबूत होता है वंही एक दूसरे को जानने का अवसर भी मिलता है। हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने भी शैक्षिक संस्थान में हर तरह का सहयोग करने का वायदा किया। संस्था द्वारा चलाये जा रहे तीनों सेवा प्रकल्पों के प्रोजेक्ट चेयर मैन सुभाष कथूरिया,यश तनेजा व चन्द्रशेखर नरूला ने सदस्यों समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर पंजाबी सेवा सदन के संरक्षक इंद्र जीत सरदाना व सलाहकार मनोहर लाल आहूजा ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में पंजाबी सेवा सदन के महासचिव संदीप मलिक व पूर्व कोषाध्यक्ष श्री दर्शन लाल मनचंदा को उन द्वारा किये गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। अंत मे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सफल मंच संचालन महिन्द्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना,तुलसीदास सचदेवा, दर्शन लाल मनचंदा, अशोक आर्य, कवल तनेजा, कृष्ण गांधी, ओमप्रकाश दुआ, मनोहरलाल आहूजा, रामकिशन डिगानी, भारत टक्कर, योगराज बतरा, कृष्ण नारंग, हर्ष नारंग, सुभाष नारंग, प्रकाश नारंग, विनोद खंडूजा, सुरेश इलाबादी, अजय भंजाना, कृष्ण नंदा, पंकज गुलाटी, गुलशन गुलाटी, अनिल गुलाटी सहित भारी संख्या मई लोग मौजूद रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














