गुरुग्राम, नगर संवाददाता: क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडों व बैट से हमला कर दिया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अशोक विहार फेज-3 के रहने वाले युवराज (18) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने दोस्त गौतम के साथ सुबह 9 बजे गांधी नगर के डीएसडी कॉलेज स्थित ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के गए हुए थे। इसी दौरान मैदान में आठ युवक आ धमके और उनको खेलने से रोकने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि राहुल नामक युवक ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। उसके बाद उन पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके दोस्त गौतम भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ बढ़ती देख सभी आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














