गुरुग्राम, नगर संवाददाता: जिले के संजय ग्राम निवासी राहुल गौड़ को दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन कमेटी (मुंबई) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही लोगों में और खासतौर पर राहुल के परिचितों में हर्ष का माहौल है। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गौड़ ने बताया कि ये उपलब्धि अकेले उनकी नहीं है बल्कि उनके पूरे क्षेत्र व जिले की है। राहुल ने उनको सदस्य नियुक्त करने के लिए दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक कोप्पिकर तथा महासचिव डॉ. अब्दुल रहमान का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जो भी मुझे जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी मेहनत और लगन से करूंगा और आगे भी लगातार अपने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाने तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रयास करता रहूंगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














