फरीदाबाद, नगर संवाददाता: संजय कॉलोनी पुलिस टीम ने वर्कशॉप मालिक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जीवन नगर पार्ट-2 निवासी सूरज, चावला कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गुल्लू , संजय कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार व रोहित के रूप में हुई है। संजय कॉलोनी चैकी प्रभारी उप निरीक्षक रामवीर ने बताया कि सराय मोहल्ला मुजेसर निवासी अनिल ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च को कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर वर्कशॉप में तोड़फोड़ की। संजय कॉलोनी में उनकी वर्कशॉप है। वर्कशॉप पर उसकी सूरज नाम के युवक से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि सूरज ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और आरोपियों ने अनिल और उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर वर्कशॉप में तोड़फोड़ की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाना में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए इसके अलावा कुछ लोग और भी थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों से पुलिस ने लाठी डंडे बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














