फरीदाबाद, नगर संवाददाता: नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों पर निगम सख्त हो गया है। निगम ने ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को नगर निगम ने नीलम चैक स्थित एसबीआई बैंक के पीछे सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को खाली करवाया। दोबारा जमीन पर कब्जा न हो इसके लिए निगम ने बोर्ड लगा दिया है। लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि बैंक के ठीक पीछे रेलवे लाइन से लगती करीब दो एकड़ सरकारी जमीन है। इस जमीन पर एक कार शोरूम मालिक ने करीब आठ साल से कब्जा कर उसे यार्ड बना रखा था। उसमें नई कारें खड़ी कर रखी थी। पिछले दिनों इसकी शिकायत नगर निगम के पास आई। इसके बाद संबंधित शोरूम मालिक को नोटिस जारी कर उसे खाली करने को कहा। बताया जाता है कि शोरूम मालिक ने जमीन खाली नहीं की। सोमवार को निगम दस्ता पहुंचकर उसे खाली करा दिया। उन्होंने कहा कि वहां नगर निगम ने बोर्ड लगा दिया है, अगर कोई उस पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगम की ओर से शोरूम मालिक को सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में नोटिस जारी कर आठ वर्ष का व्यावसायिक कर वसूला जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














