सुपौल, नगर संवाददाता: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत गद्दी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल का मुआयना कर रहा है। मृतकों की शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44) ,दो बेटियों और नौ वर्ष के एक पुत्र के रूप में की गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिश्रीलाल कोयला बेचकर जीवकोपार्जन करते थे और उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग-थलग रहने लगा था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















