कैथल, हरियाणा, नगर संवाददाता: युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि बाबा भोले नाथ हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि महादेव का नाम सिमरन करने से ही इंसान के सभी दुखों का नाश होता है और महादेव की कृपा का पात्र बनता है। पाडला नई पुलिस लाइन कैथल में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित मूर्ति स्थापना महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं व अधिकारियों के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डी.एस.पी. दलीप कुमार व डी.एस.पी. अशोक कुमार ने गौरव पाडला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर भारी संख्या में अधिकारीगण व श्रद्धालु मौजूद थे।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...














