सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने हथियार के बल पर लूट की घटना में शामिल बदमाशों को लूटी गई कार सहित गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सुनिल उर्फ छोटा पुत्र धर्मबीर निवासी आहुलाना, सतीश उर्फ फौजी पुत्र रमेश निवासी सिकन्दरपुर माजरा हाल उतमनगर गोहाना, विनय पुत्र बलजीत निवासी ककरोई व साहिल उर्फ गजनी पुत्र राजपाल निवासी बरोदा जिला सोनीपत के रहने वाले है। उप पुलिस अधीक्षक शहर सोनीपत डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया था कि गोविन्द पुत्र बलराज निवासी सलारपुर माजरा ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि मै व मेरा साथी अंकित पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी राठधाना अपनी कार में जा रहे थे। रास्ते में बहालगढ रोड़ फिम्स हस्पताल के नजदीक चार नामपता नामालूम युवकों ने हथियार के बल पर हमारे साथ मारपीट कर हमारी कार एसएक्स 4 डीएल 8सीआर 1978, दस्तावेज व पांच हजार रूपये की नकदी छिनकर ले गये है। सीआईए 1 स्टाफ पुलिस ने आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना में शामिल आरोपियों सुनिल, सतीश, विनय व साहिल को आज रोहट से गढी बिन्दरौली की सीमा से लूटी गई कार सहित पहले ही गिरफतार कर लिया था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














