सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस ने हथियार के बल पर राहगिरो से गाड़ी लूटने का षडयंत्र रचने की घटना में संलिप्त बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों एंव लूटी गई गाड़ी सहित गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी मन्जीत पुत्र कृष्णलाल निवासी गुढा जिला झज्जर, अंकित पुत्र नरेन्द्र निवासी कान्ही व अरूण उर्फ मांडवा पुत्र जसबीर निवासी खिडवाली जिला रोहतक के रहने वाले है। सहायक पुलिस अधीक्षक गोहाना निकिता खटटर ने बताया कि सीआईए स्टाफ गोहाना को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि कुछ बदमाश अवैध हथियारों एंव सिलेरियों गाड़ी सहित राहगिरो से गाड़ी लूटने का षडयंत्र रच रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त बदमाशों को धर दबोचा। नाम व पता पूछने पर अपनी पहचान मन्जीत पुत्र कृष्णलाल निवासी गुढा जिला झज्जर, अंकित पुत्र नरेन्द्र निवासी कान्ही व अरूण उर्फ मांडवा पुत्र जसबीर निवासी खिडवाली जिला रोहतक के रूप में दी। तलाशी लेने पर इनके कब्जा से तीन अवैध देशी पिस्तौल व 29 जिन्दा कारतूस मिले। गिरफतार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गोहाना से हथियार के बल पर स्वीफट कार लूटने, शराब के ठेके से 23/24 हजार रूपये लूटने, कार में लिफट लेकर गांव छारा के नजदीक हथियार के बल छिनकर ले जाने, मानेसर हाईवे से वर्ना कार लूटने, गांव जोन्धी के नजदीक कार लूटने, बहादुरगढ बाईपास से टियागो कार लूटने, जिला झज्जर के खेतो में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना, रोहतक के खेतो में से हथियार के बल पर मोटरसाईकिल लूटने, की घटना, गाड़ी का फरूखनगर से किराये पर लेकर गांव खिडवाली के पास जसिया से कार लूटने, गैंगवार में गोली मारने की घटना, अमन निवासी खेड़ी खुमार की हत्या करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














