गुरुग्राम, नगर संवाददाता: पाक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद रहे दो आरोपितों व उसके रिश्तेदारों द्वारा पीड़िता व उसके स्वजन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वर्ष 2017 के दौरान एक निजी अस्पताल में कार्यरत दो युवकों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया था। अभी वे जमानत पर हैं। अर्जुन नगर पुलिस चैकी में शिकायत देकर पीड़िता की मां ने कहा है कि आरोपितों व उसके रिश्तेदारों ने न केवल उन्हें व उनकी बेटी की जान से मारने की धमकी दी है बल्कि बेटी को घर से उठाकर ले जाने की भी धमकी दी है। पिछले महीने भी 20 फरवरी को तीन-चार लोगों ने उन्हें रोककर कहा कि अब दोनों आरोपित जमानत पर हैं। आगे छूट भी जाएंगे। हम तुझे व तेरी बेटी को देख लेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














