पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

फरीदाबाद, नगर संवाददाता: जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ रहे दामों और तीन कृषि सुधार कानून के विरोध में पदयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया। सेक्टर-28 से शुरू होकर रैली ओल्ड फरीदाबाद के प्रमुख बाजार से होते हुए चांदीवाली धर्मशाला पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व फरीदाबाद कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान कर रहे थे। बाद में रैली में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल भी शामिल हुए।

विवेक बंसल ने इस मौके पर कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ने आम आदमी परेशान है। किसान अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहा है। विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, ललित नागर व रघुबीर तेवतिया ने कहा कि आम जनता में सरकार की नीतियों के प्रति रोष है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि का असर हर चीज पर पड़ेगा। वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह व एडवोकेट सुभाष कौशिक, सत्यवीर डागर, बलजीत कौशिक ने कहा कि आज किसान, मजदूर, आम आदमी सभी महंगाई से त्रस्त हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ व योगेश ढींगड़ा ने पदयात्रा में आम लोगों की भागीदारी से स्पष्ट है कि प्रदेश में जनता परिवर्तन चाहती है।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया, मुकेश शर्मा, राजेंद्र भामला, प्रदेश इंटरनेट मीडिया के इंचार्ज मनोज अग्रवाल, किसान कांग्रेस के महासचिव राकेश भड़ाना, राजन ओझा, डा.एसएल शर्मा, मोहम्मद बिलाल, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, गुलशन बग्गा, पार्षद जितेंद्र भड़ाना, गौरव ढींगड़ा, अनीश पाल, संजय सोलंकी, अशोक रावल, रेनू चैहान, ललित भड़ाना, अनिल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here