सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के थाना शहर पुलिस ने चोरी की बाईक सहित आरोपी नवीन पुत्र राजपाल निवासी जैनबाग कालोनी शहर सोनीपत को गिरफतार किया है। थाना शहर पुलिस को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि एक युवक चोरी की स्पलैण्डर मोटर साईकिल एचआर-10डब्लयू-6314 को लेकर इधर से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगा दी। कुछ समय उपरान्त एक युवक उक्त मोटर साईकिल पर आता देख रूकने का इशारा किया। जिसके रूकने पर मोटर साईकिल के कागजात दिखाने को कहा तो वह इसका कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान नवीन पुत्र राजपाल निवासी जैनबाग कालोनी शहर सोनीपत के रूप में दी। इस घटना का थाना शहर सोनीपत में पहले से ही अभियोग दर्ज किया गया था। गिरफतार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस मोटर साईकिल को गोल मार्किट सोनीपत से चोरी करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














