फरीदाबाद, नगर संवाददाता: फरीदाबाद के युवा नेता सचिन ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है ।युवा मोर्चा का महामंत्री बनने पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पंकज सिंगला ने सचिन ठाकुर को बधाई दी और उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सचिन ठाकुर अहम् भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर सचिन ठाकुर ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और जिस तरह उन्हें भी पहले से और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वो दिखाता है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही लोकतंत्र के हिसाब से चलती है। उन्होंने कहा कि वैसे तो भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा हर युवा देश हित में अपनास 100 फीसदी योगदान देने को प्रतिबद्ध है लेकिन युवा मोर्चा के महामंत्री पद ने उनकी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ा दी है और वह इस का निर्वाहन करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से जो भी भाजपा की उम्मीदें हैं उन्हें फरीदाबाद में पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा अभियान को तेजी से फरीदाबाद में चलाया जा रहा है । सचिन ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में युवाओं के दम पर निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














