अवैध हथियारों सहित आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस ने अवैध हथियारों सहित आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र ब्रजेश निवासी रूखी जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस को गोहाना रोहतक रोड़ पर उक्त युवक विकास संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर व तीन जिन्दा कारतूस मिले। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया।

गिरफतार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इन अवैध हथियारों को रसिया निवासी रभड़ा से पांच हजार रूपये में खरीदकर लाया था। गिरफतार आरोपी ने गत वर्ष 29 अक्तूबर को थाना बरोदा में दर्ज हवाई फायर करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को भी अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here