नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सांसद मनोज तिवारी ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। नंद नगरी स्थित डीएम कार्यालय में बुलाई गई बैठक में लोक निर्माण विभाग यातायात पुलिस और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वैठक की अध्यक्षता सांसद मनोज तिवारी ने की, जिसमें सड़कों पर वाहनों के आवागमन के साथ-साथ सड़क पार करने वालों ख़ासतौर से महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बजीराबाद रोड रोड नं. 66 पुस्ता रोड लोनी रोड पर हर दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। मनोज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के निवासी निरंतर जाम का सामना कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। शिकायत तो मिली ही मैंने भी इस तरह की समस्या को क्षेत्रीय प्रवास के दौरान महसूस किया जिसका बड़ा कारण सड़कों पर वाहनों की बड़ती संख्या। सड़कों पर अतिक्रमण और जागरूकता की कमी है, जिसके कारण न सिर्फ दुर्घटनाओं की संभावना की स्थिति बनती है, बल्कि प्रदूषण में निरंतर वृधि हो रही है। दोनों ही स्थिति में जन हानि का ख़तरा जन्म लेता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंडरपास फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई जाए। अतिक्रमण हटाने और अवैध परिचालन पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाय और पूरी कार्ययोजना पर पंद्रह दिन में रिपोर्ट दी जाय।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















