नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था बेहद दयनीय हालत में पहुंच गई है। जगह जगह सीवर बंद होने की वजह से स्थानीय नागरिकों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के चीफ मिडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा का कहना है कि बंद सीवर की समस्या शकरपुर के ए ब्लाक, डब्ल्यू बी ब्लाक, शकरपुर गाँव, उपाध्याय ब्लाक तथा स्कूल ब्लाक में विकराल रूप धारण कर चुकी है सड़कों पर मल मिश्रित जल बंद सीवरों की वजह से बहता रहता है। इस संदर्भ में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई लेकिन शासन-प्रशासन कुम्भकर्णी नींद सोए हुए बैठा है। उनका शकरपुर के निवासियों के जीवन को नरक बना रही इस विकराल समस्या की ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















