नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि वर्षों पहले स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बात सिद्ध होने जा रही है। अरुण सिंह ने आज यहां चार्टेड अकाउंटेंट्स के साथ बजट 2021-22 पर चर्चा के दौरान कहा कि मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि गत छह वर्षों में हर क्षेत्र के लिए जो वायदा किया उसे निभाया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश मंत्री नीलम धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वेता पाठक, सीए अनिल गुप्ता, सीए रमन मंगला सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। अरुण सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी न केवल भरोसे वाले नेता हैं बल्कि उनकी लोकप्रियता भी ऐसी है कि लोग उनकी हर बात को मानते हैं। यही कारण है कि सभी विधानसभा और स्थानीय चुनावों में पार्टी विजय प्राप्त कर रही है। अरुण सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की ऐसी बेहतरीन और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनी है, जिसके कारण हम जल्द ही विश्व की सर्वाधिक संपन्न अर्थव्यवस्था में स्थान पा लेंगे। उन्होंने कहा कि मंहगाई अब नियंत्रण में है और हर क्षेत्र में विकास के आंकड़ें हमारे कार्यों का खुलासा कर रहे हैं और इसलिए जनता हमें समर्थन दे रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















