बल्लभगढ़, नगर संवाददाता: राम जन्मभूमि क्षेत्र तीर्थ निधि समर्पण अभियान हरियाणा की टीम को राज्य परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने परिवार की तरफ से मंदिर निर्माण में 5.51 लाख रुपये की राशि समर्पित की। रविवार सुबह टीम परिवहन मंत्री के सेक्टर-8 स्थित आवास पर पहुंची। मौके पर परिवहन मंत्री के बड़े भाई प्रेमचंद शर्मा, ताराचंद शर्मा, टिपरचंद शर्मा, कर्मचन्द शर्मा और भतीजे कुलदीप शर्मा मौजूद थे। परिवहन मंत्री सहित सभी भाइयों ने मिलकर राम मंदिर निर्माण में 5.51 लाख की राशि चेक से भेंट की। टीम में सदस्य प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, जिला सह प्रमुख गोरी दत्त, सुरेंद्र शर्मा रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














