जहानाबाद, नगर संवाददाता: जन अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने संजय कुमार को पुनः जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास करके दूसरी बार पार्टी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का कार्य किया मैं सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जात-पात, धर्म मजहब, ऊंच-नीच भेदभाव से ऊपर उठकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और मजबूत एवं जिले के प्रत्येक घर को जन अधिकार पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा। साथ ही नए सिरे से जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति बहुत जल्दी करूंगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















